
धनतेरस पर गलती
नमस्कार दोस्तों,
दिवाली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस पड़ रहा है इस दिन को खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शुभ मौके पर कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें भूलकर ना खरीदें। वरना आपके घर सौभाग्य नहीं दुर्भाग्य प्रवेश करेगा।
इस दिन खरीदारी का खास महत्व है। अमीर हो या गरीब, धनतेरस के दिन हर कोई बाजार जाकर खरीदारी जरूर करता है ताकि उसके घर में बरकत बनी रहे। अगर इसे खरीदारी का महादिन कहें तो गलत नहीं होगा। धनतेरस की दस्तक के साथ ही दिवाली के त्योहार के आने का एहसास होने लगता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।
धनतेरस पर गलती.
दिवाली से ठीक पहले दस्तक देने वाले धनतेरस पर खरीदारी का खास महत्व बनाया जाता है। इस दिन अमीर हो या गरीब हर कोई बाजार जाकर कुछ खरीदता है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में बरकत बनी रहती है।
क्या खरीदना शुभ होगा?
धनतेरस के शुभ मौके पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के मौके पर कुछ चीजों की भूलकर भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए। धनतेरस पर गलती
क्या खरीदना अशुभ होगा?
मान्यता के अनुसार, अगर धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करते हैं तो उससे घर में सोभाग्य की जगह दुर्भाग्य प्रवेश करता है। धनतेरस पर आपको क्या खरीदना चाहिए, ये तो आपको पता ही होगा लेकिन इस दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए, इस बारे में हम आपको बताएंगे।
इसलिए मान्यता के मुताबिक, अगर आप धनतेरस के दिन आप इन चीजों को खरीदते हैं तो इससे सौभाग्य के बजाए घर में दुर्भाग्य आता है।
धनतेरस के दिन खरीदारी में कहीं आप गलती ना कर बैठें, इस पर जरूर नजर डाल लीजिए
- धनतेरस के दिन लोहे से बनी हुई चीजें घर में नहीं लानी चाहिएं।
- आज के दिन किसी डॉक्टर के पास न जाये और न ही कोई नयी या पुरानी दवाये ख़रीदे।
- वहीं स्टील के बर्तन खरीदने से भी इस दिन बचना चाहिए। क्योंकि स्टील भी लोहे का दूसरा रूप होता है।
- साथी ही धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं खरीद कर घर ना लाएं।
- दरअसल धनतेरस एक शुभ अवसर होता है और काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक बताया गया है।
- वहीं इस शुभ अवसर पर चाकू, कैंची जैसे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए।
- इसके साथ ही इस दिन कार खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि आप नई कार घर जरूर ला सकते हैं लेकिन उसका भुगतान 1 दिन पहले या बाद में करें।
- धनतेरस पर नकली सोने की खरीदारी से भी बचना चाहिए।
- वहीं इस तेल या तेल से बने उत्पादों को ना खरीदें। साथ ही शीशे से बनी कोई चीज इस दिन घर ना लाएं।

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये:
by:
ज्योतिषाचार्य मनोज साहू जी
(लाल किताब विशेषज्ञ)
Mob: 9039 636 706 – 8656 979 221.
Indore (mp)
10 best successful Remedies for Manglik Dosha
Manglik Dosha is one of the foremost important dosha analysed before a few decide to urge married. Manglik Dosha arises with the…
Vastu tips to bring health and wealth
The science of Vastu adds value to one’s life and brings in peace and prosperity….
हॉस्पिटल का वास्तु दोष और मरीजों पर प्रभाव
वास्तुशास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो घर, भवन, और अन्य संरचनाओं के निर्माण में…
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अंक ज्योतिष: नई दिशा और संभावनाएँ
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारतीय धार्मिक और आध्यात्मिक गुरू के रूप में व्यापक रूप से…
दुर्गा: शक्ति और विजय की देवी और उपासना
दुर्गा, जिसे शक्ति और विजय की देवी के रूप में पूजा जाता है, भारतीय संस्कृति…
नवरात्रि में कलश स्थापना और अखंड दीप जलाने का ज्योतिषीय मार्गदर्शन
नवरात्रि भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की…

